फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Procession held on satavi Moharram

सातवीं मोहर्रम पर अलम का जुलूस निकाला

Wed, 21 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
इमाम हुसेन की याद में युवाओं ने गतके और तलवारबाजी के करतब दिखाए
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को सातवी मोहर्रम को अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें तासे पर बजते धुनों के बीच इमाम हुसेन की याद में युवाओं ने गतके और तलवारबाजी के करतब दिखाए। जिसे देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई।
बंजरिया, बिधियानी, अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार आदि जगहों पर अलम के जुलूस निकाले गए। जिसमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी तरह मगहर, गड़सरपार, धौरहरा, शाहपुर, सेमरियावां क्षेत्र, बाघनगर, नंदौर, महुली, हरिहरपुर, हैंसर आदि जगहों पर अलम का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

 हालांकि इस बार नवमी भी उसी तिथि पर रही, इस कारण कुछ ही दूरी पर जाकर जुलूस समाप्त कर दिया गया।  लोगों ने बताया कि इमाम हुसैन रजिअल्लाह अनहा हक का पैगाम कौमी मिल्लत तक पहुंचाने के लिए मैदान ए करबला में तशरीफ लाए थे, पर इमाम हुसैन को यजीदियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 72 साथियों के साथ इमाम हुसेन कुर्बान हुए थे। उन्ही की याद में सातवीं तारीख को अलम का जुलूस जगह- जगह निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर खलीलाबाद शहर में बंजरिया मोहल्ले से निकले जुलूस में कोतवाल बब्बन यादव काफी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे। इसी तरह समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा की दृष्टिकोण से सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed