फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problems in releted villages in nagarpalika

खुद को ठगा महसूस कर रहे शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों के लोग

Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
problems in releted villages in nagarpalika
खुद को ठगा महसूस कर रहे शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों के लोग
विज्ञापन

खलीलाबाद क्षेत्र के 16 गांवों को शहरी विकास का अब भी इंतजार
करीब एक पूर्व नगर पालिका के सीमा विस्तार में जुड़े हैं ये गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करीब एक साल पूर्व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के दायरे में आए 16 गांवों के लोग अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इन गांवों को शहरी विकास का सपना दिखाया गया, लेकिन अभी तक विकास की शुरुआत तक नहीं हुई है। यहां अब भी गांव जैसी सुविधाएं ही मिल रही हैं।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार में पटखौली, सरौली, बड़गों, खटौली, मिश्रौलिया, डीघा, उसका खुर्द, सादिकगंज, मोहद्दीपुुर, नेदुला, मैलानी, बेलवनिया, कसैला, गौसपुर, सरैया समेत 16 गांवों को शामिल किया गया है। एक अक्तूबर 2020 से पालिका क्षेत्र में आने के बाद से अब तक यहां कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है, जबकि ग्राम पंचायत के दायरे से गांव को बाहर किए जाने के बाद ब्लॉक स्तर से भी यहां कार्य कराना संभव नहीं है। स्थिति यह है कि इन क्षेत्रों में ठीक से सफाई भी नहीं हो पा रही है। अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बारिश के कारण जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा जैसे आदि के कार्य भी नहीं कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के निवासी अरविंद कुमार, सुरेश चंद्र आदि ने कहा कि अभी तक विकास कार्य न होने से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि इन क्षेत्रों में सफाई कार्य के लिए टीमें लगाई गईं है। टीमें नए क्षेत्र में पहुंच कर सफाई कार्य कर रही हैं। शासन से बजट मिलने पर नगरीय क्षेत्र में शामिल इन गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

इंसेट-
नगरीय क्षेत्र में शामिल 16 गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। शासन से जैसे ही बजट मिलेगा, वैसे ही नगरीय सुविधाओं का लाभ यहां की आबादी को हर हाल में दिलाया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क, विवाहघर बनवाने आदि के कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका खलीलाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed