फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problems in district hospital

जिला अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी, लोग परेशान

Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
problems in district hospital
जिलाअस्पताल में ओवरफ्लो होकर बहता नाली का पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी, लोग परेशान
विज्ञापन

- इमरजेंसी कक्ष के बगल में फट गया है शौचालय का पाइप
- परिसर में बह रहा शौचालय का गंदा पानी, कई जगह पड़े है कूड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में गंदगी पसरी हुई है। इमरजेंसी कक्ष के बगल में शौचालय का पाइप फट गया है, जिसकी वजह से गंदा पानी बह रहा है। दुर्गंध से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 1,500 के करीब मरीज व उनके तीमारदार इलाज के लिए आते हैं। इमरजेंसी कक्ष के बगल में बने शौचालय का पाइप फटने की वजह से गंदा पानी बह रहा है। पाइप को फटे लगभग 15 दिन से ऊपर हो गया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

इसके साथ ही महिला अस्पताल के बगल में कूड़ा फेंका गया है। जिसे उठाने की जहमत सफाई कर्मी नहीं दिखा रहे हैं। अस्पताल आए बखिरा निवासी रामप्रवेश कसौधन, खलीलाबाद निवासी विनोद कुमार, मंझरिया निवासी रविंद्र प्रताप आदि का कहना है कि मुख्य गेट पर ही गंदा पानी बह रहा है। जिसे बंद किया जाना बेहद जरूरी है। अस्पताल प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी का कहना है कि पाइप फटने की सूचना है। जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी। परिसर में अगर कूड़ा पड़ा है तो उसे साफ कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed