{"_id":"61df0d5b4dc0167f062d32a9","slug":"problems-in-bank-khalilabad-news-gkp4234380164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौदा यूपी बैक में लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौदा यूपी बैक में लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौदा यूपी बैक में लेनदेन प्रभावित
- 19 दिसंबर को बदल गया है बैंक का आईएफएसी कोड
अमर उजाला ब्यूरो
पौली/संतकबीरनगर। तकनीकी खराबी के कारण बड़ौदा यूपी बैंक की शाखाओं में लेनदेन प्रभावित है। बाहर से उपभोक्ताओं के खाते में रकम नहीं पहुंच पा रही है।
बड़ौदा यूपी बैंक के ग्राहकों के खाते में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास की किस्त, पेंशन आदि रकम करीब एक माह से नहीं आ रही है। जिसके कारण जरूरतमंद उपभोक्ता बैंक का चक्कर काटने को विवश हैं। शाखाओं पर कभी नेटवर्क की समस्या तो कभी आईएफएसी कोड की वजह से लेनदेन प्रभावित है। ग्रामीण अंचलों में लगातार एक महीने से लोग बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।
बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा शनिचरा बाजार, पौली, रामपुर बारहकोनी बाजार, धनघटा, हैंसर, नाथनगर में न तो किसानों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास का धन, मजदूरों को मनरेगा मजदूरी, विधवा, वृद्धा, दिव्यांगजन को पेंशन, कर्मचारियों का वेतन एवं देश विदेश से पैसे भी खाते में नही आ रहे हैं। जिस से खाताधारक की परेशानी बढ़ गई है।
उपभोक्ता रामकरन, हीरालाल, राधेश्याम, मोहनलाल, स्यामकरन, नसीबुल्लाह, इमरान अहमद, शौकत अली, राम सजीवन, मेराज अहमद, अविनाश, शेषनाथ आदि ने बताया कि रकम नहीं मिलने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत बड़ौदा यूपी बैंक शाखा पौली के प्रबंधक रोशिल श्रीवास्तव का कहना है कि सिस्टम में परिवर्तन होने व कभी-कभी सर्वर फेल होने से दिक्कत आ रही है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 20 जनवरी से सभी सुविधा मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन
कोट
पूर्वांचल बैंक को बडौदा यूपी बैंक में सम्मिलित कर दिया गया है। 19 दिसंबर को आईएफएससी कोड बदल दिया गया। जिसकी वजह से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। वैसे समस्या से आरएम को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- संजय कुमार, लीड बैंक मैनेजर, संतकबीरनगर
000
माइग्रेशन की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। इसी मुद्दे पर बैठक चल रही है। पीएफएमएस की जो समस्या है वह 19 जनवरी तक दूर हो जाएगी। कुछ समस्याएं जो बचेगी उसे दूर करने में 10 से 15 दिन का और वक्त लगेगा। पूरी कोशिश है कि ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो।
- चंद्र प्रकाश, आरएम, बड़ौदा यूपी बैंक, गोरखपुर