{"_id":"6587242f90bce1c45e036668","slug":"problem-on-railway-station-khalilabad-news-c-7-gkp1031-409881-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे स्टेशन को सुविधाओं से लैस करने की अधूरी रह गई आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे स्टेशन को सुविधाओं से लैस करने की अधूरी रह गई आस
Sat, 23 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबरदो पर बेंच के उपर नही लगा टीन शोड।संवाद
फोटो सहित
बीतने को है साल, स्वचालित सीढि़यां बनी न पीने के पानी की सुधरी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को अटल अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना था। इसके लिए नौ करोड़ रुपये भी अवमुक्त हुए। लोगों को उम्मीद थी कि यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन साल बीतने को है अधिकतर कार्य अधूरे रह गए हैं।
करीब एक साल पहले खलीलाबाद को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनी। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी देते हुए करीब नौ करोड़ रुपये उपलब्ध कराया है। ख्वाब दिखाया गया कि यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन यह ख्वाब टूटता नजर आ रहा है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश द्वार बनाया जाना है। इसमें अभी दक्षिण की तरफ प्रवेश द्वार बना है, लेकिन उत्तर तरफ प्रवेश द्वार बनाने का कार्य नहीं हो सका है। जबकि शहर से आने वाले लोग इसी तरफ से रेलवे स्टेशन पर जाते हैं।
रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट बनाए गए हैं, लेकिन स्वचालित सीढि़यां नहीं बन सकी हैं। इससे दिव्यांग आदि लोगों को प्लेटफाॅर्म बदलने में दिक्कत हो रही है। रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए चार स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए गए हैं, लेकिन ये काम नहीं कर रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को पानी के भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की सूचना के लिए विशेष व्यवस्था की जानी थी, लेकिन यह कार्य भी नहीं हो सका है। इतना जरूर है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म को ऊंचा करने का काम कराया गया। बैठने के लिए जो बेंच लगे हैं, उनमें से कई पर छाजन नहीं डाला गया है।
रेलवे स्टेशन पर होना है यह कार्य
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम, स्टेशन ऑपरेशनल एरिया, शौचालय, लिफ्ट व स्वचालित सीढि़यां, फ्री वाईफाई की सुविधा, साफ-सफाई, यात्रियों की सूचना के लिए विशेष व्यवस्था, एग्जीक्यूटिव लाउंज और दोनों तरफ भव्य प्रवेश द्वार बनना है। इसमें से अधिकतर कार्य नहीं हो सका है।
यात्रियों ने कहा-टूट रही आस
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने को लेकर यात्रियों ने कहा कि काफी उम्मीद बंधी थी, लेकिन अब आस टूट रही है। यात्री राम दयाल, शिवशंकर, प्रवीण कुमार आदि ने कहा कि अभी स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बैठने की व्यवस्था और पीने के पानी का इंतजाम तक व्यवस्थित नहीं हो सका है। वाटर एटीएम की सुविधाएं बंद हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
कोट
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कार्य चल रहे हैं। प्लेटफाॅर्म ऊंचा हो रहा है। लिफ्ट बन गई है। यह चल भी रही है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी जल्द हो जाएंगे।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक