फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem of lo voltage

लो-वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत, उपभोक्ता परेशान

Sun, 08 Aug 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
problem of lo voltage
लो-वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक लो-वोल्टेज व फाल्ट की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कहीं लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं तो कहीं लोकल फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है।

खलीलाबाद क्षेत्र में स्थिति यह है कि दक्षिणी फीडर से जुड़े गांवों के लोग लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। मगहर, गड़सरपार, निचौरा, बरईपार पैठान, नहसापार, केरमुआ, चकदही, दुबौली, धरैची आदि गांवों में उपभोक्ताओं को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। मेंहदावल क्षेत्र की बात करें तो नंदौर फीडर से बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित हो रही है। कारण यह है कि गर्मी में लोड बढ़ गया है। ऊपर से बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते लोकल फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के निवासी रमेश कुमार, रामफल आदि ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से काफी दिक्कत हो रही है। दिन में लो-वोल्टेज की समस्या के कारण सिर्फ बल्ब ही जल रहे हैं। रात के समय स्थिति और दयनीय हो जा रही है। कारण यह है कि अक्सर बिजली गुल हो जा रही है और पूूरी रात बिजली नहीं आ रही है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने मांग की कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक की जाए। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के चलते इसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फॉल्ट को तत्काल ठीक करें, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed