फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problam with electricity cut

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता

Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
problam with electricity cut
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

-लो वोल्टेज के चलते अनुपयोगी साबित हो रहे कूलर, पंखे
- रात में कई बार गुल हो रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक तरफ जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती भी बढ़ गई है। इससे शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। इसे लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कूलर, पंखा के जरिए उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत की उम्मीद है, लेकिन इधर अघोषित कटौती बढ़ गई है। शासन का निर्देश है कि जनपद मुख्यालय को 22 से 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए, लेकिन कई दिनों से शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में महज 12 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। दिन में आपूर्ति बाधित रहती है। शहर में भी अक्सर बिजली कट जा रही है। जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है, वहीं लोग गर्मी से जूझने के लिए मजबूर हैं। वहीं, कटौती के बीच लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। रात के समय लो-वोल्टेज के चलते पंखा, कूलर अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी सुनील कुमार, हरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि अभी अप्रैल का महीना है और गर्मी काफी बढ़ गई है। बिजली कटौती बढ़ने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात के साथ ही बिजली आपूर्ति निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक दी जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत आरके सिंह ने कहा कि बिजली की आपूर्ति निरंतर बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जहां तक लो वोल्टेज की बात है तो शाम के समय लोड अधिक रहने से समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed