{"_id":"5d07d0038ebc3e30bb0b2a3e","slug":"private-doctors-performed-opd-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी डॉक्टरों ने ओपीडी बंदकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी डॉक्टरों ने ओपीडी बंदकर किया प्रदर्शन
Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
निजी डॉक्टरों ने ओपीडी बंदकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय वहां की मुख्यांत्री चिकित्सकों को ही धमकी दे रही हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में निजी चिकित्सक ओपीडी बंद कर सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए कटिबद्ध है, लेकिन कुछ अराजक तत्व अक्सर चिकित्सकों पर हमला करते रहते हैं। पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों पर हमला किया गया, जिसमें दो जूनियर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके विरोध में चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू किया तो वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चिकित्सकों को धमकाने में जुट गई।