{"_id":"5aa6bb064f1c1ba8768b5254","slug":"principal-secretary-stuck-in-financial-irregularities-of-rs-14-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता में फंसे प्रधान, सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता में फंसे प्रधान, सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत कुल्हड़िया में शिकायत पर हुई जांच में 1421836 रुपये की वित्तीय अनियमितता का पर्दाफाश हुआ है। जांच में प्रधान और पूर्व सचिव घपले के दोषी पाए गए हैं। जांच समिति ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार अतिक्रमित किए जाने और पूूर्व सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को प्रेषित कर दी है।
बरगदवा गांव निवासी भवानी प्रसाद मिश्र पुत्र जनार्दन मिश्र ने नौ जनवरी को डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत कुल्हड़िया में कराए गए विकास कार्यों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच के लिए डीपीआरओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। समिति में सहायक अभियंता आरईडी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलकर को बतौर सदस्य शामिल किया गया था। समिति ने सात मार्च को शिकायत की जांच की। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जांच मेेें पाया गया कि वर्ष 2016-17 और 2017-18 में प्रधान के जरिए 2008500 रुपये का आहरण किया गया हैं। वर्ष 2016-17 में 20 अदद सोलर लाइट लगाने में 438000 रुपये खर्च किया गया लेकिन सोलर लाइट बेहद खराब और जर्जर हालत में पाए गए। आठ सोख्ता निर्माण में 71188 रुपये खर्च दर्शाया गया हैं लेकिन मौके पर कोई गड्ढा नहीं मिला।
बगैर नाली का मरम्मत कराए ही 106690 रुपये का भुगतान करा लिया गया । वर्ष 2016-17 में बैंक स्टेटमेंट के अनुसार सचिव एवं प्रधान ने 772000 रुपये की निकासी की। उसमें 586664 रुपये खर्च कर 185336 रुपये का गलत उपयोग किया। वर्ष 2017-18 में 1236500 रुपये का आहरण किया गया लेकिन ये रुपये गांव के विकास में खर्च नहीं हुए। प्रधान ने स्वयं के नाम चेक काट कर भुगतान कर लिया। यह गलत है। नियम के मुताबिक चेक की धनराशि स्वयं के नाम आहरण न करके फर्म को दिया जाना चाहिए। धन आवंटित होने के बावजूद कुल्हडिया प्राथमिक विद्यालय का शौचालय बेहद खराब अवस्था में है। स्कूल पर लगा हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहा है। इस तरह रिपोर्ट के मुताबिक प्रधान समीउल्लाह एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव आनंद कुमार दोनों 1421836 रुपये की वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए गए हैं। जांच कमेटी ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीडीओ और डीएम को भेज दी।