{"_id":"581cccb04f1c1b546543648d","slug":"principal-and-warden-were-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य, वार्डन अनुपस्थित मिलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य, वार्डन अनुपस्थित मिलीं
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
डीएम सुरेश कुमार ने शुक्रवार को राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही का औचक निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सुरेश कुमार ने शुक्रवार को राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की प्रधानाचार्य और वार्डन अनुपस्थित मिलीं। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। छात्राएं भी बहुत कम थीं।
डीएम ने बताया कि आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधानाचार्य 18 अक्टूबर से विद्यालय नहीं आ रही हैं। इस पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर नाराजगी जताई और समय-समय पर निरीक्षण कर आख्या देने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि बगैर अवकाश के अनुपस्थित प्रधानाचार्य को अंतिम नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई अमल में लाई जाए। वार्डेन आज तक अवकाश लेकर गई थी, लेकिन नहीं लौटी।
उन्हें भी नोटिस भेजा जाए। विद्यालय में नामांकित 426 छात्राओं के सापेक्ष मौके पर सिर्फ 31 छात्राएं उपस्थित मिलीं। मौके पर मौजूद शिक्षिकाओं ने छठ पर्व की वजह से छात्राओं की उपस्थित कम होने की बात कही, जिसे डीएम ने नकार दिया और ईमानदारी पूर्व कार्य करने की नसीहत दी। भोजन में चावल और दाल की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पाया गया कि भवन में कही-कहीं शीलन थी और प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि विद्यालयों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद के प्रति भी प्रेरित किया जाए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल, ओएसडी राकेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल आदि उपस्थित रहे।