फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preventive measures can prevent the risk of cervical cancer

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षात्मक उपायों से रोका जा सकता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा

Fri, 28 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Preventive measures can prevent the risk of cervical cancer
कार्यशाला में मौजूद लोग।
संतकबीरनगर। जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में बृहस्पतिवार को सर्वाइकल कैंसर जागरुकता विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें कैंसर से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि पांडेय ने कहा कि हाइजीन और सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर सर्वाइकल कैंसर के खतरे को टाला जा सकता है। समय से जानकारी होने पर इसका उपचार भी हो सकता है। वर्तमान में इसके लिए ह्यूमन पैपीलोमा वायरस ( एचपीवी ) वैक्सीन भी उपलब्ध है। यह महिलाओं में इस कैंसर के खतरे को कम कर देती है। देश में जल्द ही इसकी स्वदेशी वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी। महिलाएं अगर धूम्रपान करती हैं तो इसे बंद कर दें। धूम्रपान से सर्वाइकल कैंसर के साथ कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन

स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रक्षा रानी चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है, जो महिलाओं में ही होता है। डॉ. सीताराम कन्नौजिया ने कहा कि यह ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) से फैलता है। यह वायरस इतना आम है कि ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी में इससे जरूर संक्रमित होते हैं। सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों से यह आग्रह किया कि वह सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के साथ ही जागरूक भी करते रहें, ताकि इस रोग से महिलाओं को बचाया जा सके। इस अवसर पर डॉ. शशि सिंह, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. फैजान अहमद, डॉ. नेहा सिंह के साथ ही अन्य चिकित्सकों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed