फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   press confrence of sdm and co

1,760 लीटर शराब के साथ 108 गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
press confrence of sdm and co
धनघटा थाने पर पत्रकारों से वार्ता करके एसडीएम और सीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
1,760 लीटर शराब के साथ 108 गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक अक्तूबर 2021 से पांच फरवरी 2022 तक चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा और महुली पुलिस ने एक अक्तूबर 2021 से पांच फरवरी 2022 तक अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 1,760 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया। जबकि 108 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। नौ लोगों के पास से नौ शस्त्र भी बरामद हुआ।

रविवार को धनघटा थाने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि धनघटा पुलिस ने 1,010 लीटर शराब बरामद करके 63 लोगों पर आबकारी अधिनियम कार्रवाई की। जबकि महुली पुलिस 750 लीटर शराब के साथ 45 लोगों को गिरफ्तार किया। आयुध अधिनियम के अंतर्गत धनघटा पुलिस चार लोगों के पास से चार अदद शस्त्र बरामद किया, जबकि महुली पुलिस पांच लोगों के पास से पांच असलहा बरामद करके जेल भेजा। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम के तहत धनघटा पुलिस दो अभियोग पंजीकृत करके छह लोगों को गिरफ्तार किया। महुली पुलिस ने दो अभियोग में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसडीएम ने बताया कि गुंडा अधिनियम के अंतर्गत धनघटा पुलिस 18 और महुली पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत धनघटा पुलिस एक अभियुक्त के पास से 670 ग्राम और महुली पुलिस एक किलोग्राम गांजा बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा। एसडीएम ने कहा कि आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार और रविवार को धनघटा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया नायक गांव के पास छापा मारा। जहां से 25 क्विंटल लहन और 19 शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। इस मौके पर सीओ राम प्रकाश, एसओ विनय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed