फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   president of mulayam singh youth brigade welcomed

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
president of mulayam singh youth brigade welcomed
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का मंगलवार को सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर संगठन की कमेटी विस्तार एवं आगामी विधान सभा चुनाव की समीक्षा की।
यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैर के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्रदेश में अराजकता चरम पर है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत कर सरकार बनाने जा रही है और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे फिर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों को लोगों के बीच रखने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रामदरस यादव, कोमल यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया, आलोक यादव सोनू, मुहम्मद अहमद, केडी यादव, शैलेंद्र यादव, रमेश चंद यादव, पवन छापड़िया, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अजीम खान, शकुंतला यादव, हनुमान कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कबीर समाधि पर टेका मत्था
मगहर। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर पहुंचे। जहां उन्होंने कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सभासद अबरार आलम, मेंहदी हसन, सोनू पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed