फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   president belongs to up, is our dtrength : cm

राष्ट्रपति यूपी से हैं, यह हमारी सबसे बड़ी ताकत : सीएम

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
president belongs to up, is our dtrength : cm
राष्ट्रपति यूपी से हैं, यह हमारी सबसे बड़ी ताकत : सीएम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, पर्यटन के विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
संतकबीरनगर। राष्ट्रपति यूपी से हैं, यह सबसे बड़ी ताकत है। इनसे उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ छिपा नहीं है। यह सब जानते हैं और हमेशा हौसलाअफजाई करते हैं। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मगहर के कबीर चौरा स्थित संतकबीर अकादमी के लोकार्पण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
सीएम ने कहा कि संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली पर राष्ट्रपति के कर कमलों से आज कई कार्यों का लोकार्पण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मगहर में बुनियादी सुविधाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा व रोजगार सृजन को लेकर पर्यटन विकास के कार्य आगे भी होते रहेंगे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के सपूत हैं। उनसे प्रदेश के बारे में कुछ भी छुपा नहीं है। उनका एक सामान्य गांव और एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचा भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। मगहर में संतकबीर अकादमी की स्थापना से कबीर की साखी, बीजक आदि साहित्य पर शोध को बढ़ावा मिलेगा। शोधार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ ही आवासीय सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के अनेक स्थलों की पहचान व सौंदर्यीकरण को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में अनेक कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में स्वदेश दर्शन पर्यटन विकास की महत्वाकांक्षी योजना है। श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध, आध्यात्मिक सर्किट के विकास से बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं तो साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी, जहां संत कबीर ने जन्म लिया था, वहां 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ के भव्य एवं दिव्य धाम का लोकार्पण किया। आज वहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे रोजगार की अनेक संभावनाओं को बढ़ावा मिला है। अयोध्या व कुशीनगर का भी इसी तर्ज पर विकास हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर कहा कि हमें अगले 25 वर्ष का लक्ष्य तय करना है और इन लक्ष्यों से हर एक नागरिक को जुड़ना होगा। ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब’ के उद्धरण से उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि टालमटोल से बचें और कर्मपथ पर आगे बढ़ते हुए समाज, प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed