फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Present the action plan for the new financial year in two days: CDO

दो दिन में प्रस्तुत करे नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना : सीडीओ

Thu, 07 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Present the action plan for the new financial year in two days: CDO
दो दिन में प्रस्तुत करे नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना : सीडीओ
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने विकास भवन में मनरेगा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। पिछले वित्तीय वर्ष के अधूरे कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें पूर्ण कराए जाने के निर्देेश दिए। श्रम और सामग्री के अनुपात का हर हाल में पालन कराए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
सीडीओ ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की 3000 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। इन अधूरे कार्यों को श्रमिक लगाकर हर हाल में पूरा कराना है। नए वित्तीय वर्ष 20022-23 की कार्य योजना तैयार करके दो दिन के अंदर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश सभी बीडीओ को दिए गए। मजदूरों के जॉब कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाना है। अब तक सिर्फ 67 प्रतिशत ही मजदूरों का जॉब कार्ड ही आधार कार्ड से लिंक हो पाया है। जबकि आधार कार्ड से लिंक वाले सिर्फ 27 प्रतिशत मजदूरों को ही मजदूरी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने टीए को निर्देश दिए कि श्रमिक काम की मांग कर तो सबसे पहले उनका जॉब कार्ड, आधार कार्ड से लिंक कराएं और तभी मस्टर रोल पर चढ़ाएं। अनिवार्य रूप से काम मांगने वाले श्रमिकों को काम दिया जाए। श्रम और सामग्री का अनुपात बनाए रखा जाए। कहा कि जहां भी नियम तोड़ा जाएगा, वहां के बीडीओ और अन्य संबंधित कर्मी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान डीडीओ एवं प्रभारी डीसी मनरेगा सुदामा प्रसाद, बीडीओ रेनू चौधरी, अंबरीष सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed