फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar Election Result= present government lost trust

Sant Kabir Nagar Election Result: मौजूदा सरकार ने विश्वास खो दिया है : ओंकार

Thu, 10 Mar 2022 01:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Election Result= present government lost trust
मौजूदा सरकार ने विश्वास खो दिया है : ओंकार
विज्ञापन

- जिले में पहुंचे सपा के मतगणना प्रभारी, बोले, निष्पक्ष हो मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश के सभी जिलो में निष्पक्ष मतगणना को लेकर प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिले में सपा के प्रदेश सचिव ओंकार पटेल को मतगणना प्रभारी बनाया गया है। बुधवार को वह जिले में आए और मतगणना स्थल को देखा। उसके बाद पार्टी कार्यालय पर आए और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।


विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में सपा के प्रदेश सचिव ओंकार पटेल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। इसी वजह से हर जिले में मतगणना पर नजर रखी जाएगी। भाजपा सरकार अपनी हार मान चुकी है। ऐसे में वह कुछ भी गड़बड़ी कर सकती है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। यह सरकार मतगणना की गति धीमी करना चाहती है ताकि वह गड़बड़ी कर सके। इसलिए सपा कार्यकर्ता पूरी तरह से सजग हैं। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद लगातार हर जिले में कार्यकर्ता ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं। इस सरकार पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि सपा इस बार सरकार बनाने जा रही है। जिससे भाजपा के लोग परेशान हैं। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रत्याशी जयराम पांडेय, अलगू चौहान और जिला उपाध्यक्ष केडी यादव समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed