फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations to convert Ayushman Arogya Mandir into an ANM center; protest held.

Sant Kabir Nagar News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनम सेंटर में बदलने की तैयारी, प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations to convert Ayushman Arogya Mandir into an ANM center; protest held.
भेड़ौरा पिकौरा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। विकासखंड बेलहर कला अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ौरा पिकौरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनम सेंटर के रूप में संचालित करने की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पहले से निर्मित एएनएम सेंटर का भवन जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत कराने की बजाय जिम्मेदार अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनम सेंटर में बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जर्जर सेंटर भवन की मरम्मत कराने और उसे पुनः स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोग में लाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बनाए गए पुराने एएनएम सेंटर की हालत लंबे समय से खराब है। यदि भवन की मरम्मत करा दी जाए तो ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में रमाकांत, सिकंदर निषाद, असरफी निषाद, शोभनाथ निषाद, भगवान दास, गोविंद निषाद, बुद्धु निषाद, रोहित निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed