{"_id":"6a344015f3259d35f2015127","slug":"preparations-for-dna-testing-of-the-male-skeleton-intensify-samples-collected-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152422-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नर कंकाल के डीएनए टेस्ट की तैयारी तेज, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नर कंकाल के डीएनए टेस्ट की तैयारी तेज, सैंपल लिए
Fri, 19 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव में मिले नर कंकाल को अपने पुत्र का होने का दावा करने वाली मां और युवक के बेटे का ब्लड सैंपल और मृतक के दांत को डीएनए टेस्ट के लिए भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। घरवालों का ब्लड सैंपल ले लिया गया है।
सिरसी गांव के निकट एक पोखरे में 13 जून को नर कंकाल के रूप में खोपड़ी मिली थी। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पोखरे के किनारे स्थित झाड़ियों में कपड़े तथा चुनौटी मिली, जिसे देखते ही गांव निवासी शिवांश और निर्मला देवी बिफर पड़े। निर्मला देवी का कहना था कि जो अवशेष मिले हैं वह उनके बेटे राकेश राय (40) के हैं। राकेश 25 अप्रैल से लापता था। इसके संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी।
निर्मला देवी ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया और डीएनए टेस्ट की मांग की। पुलिस खोपड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन
बुधवार को शिवांश और निर्मला देवी ने राकेश राय का कंकाल होने का दावा किया और डीएनए टेस्ट कराने के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही डीएनए टेस्ट करा कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।