फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparation of drinking water supply to every household

हर घर को पेयजल आपूर्ति की तैयारी में जुटा जल निगम

Wed, 25 Nov 2020 06:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Preparation of drinking water supply to every household
हर घर को पेयजल आपूर्ति की तैयारी में जुटा जल निगम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हर घर को जल पहुंचाने की मुहिम के तहत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के सभी वार्डों में जलापूर्ति के लिए जल निगम ने तैयारी शुरू की है। इसके तहत 24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है। शासन की मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। शहर के हर घर को जलापूर्ति कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा।
जल निगम ने नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके मुताबिक नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में छह नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। चार उच्च स्तरीय जलाशय बनाए जाने की योजना है। लोगों के घरों तक पेयजल की आपूर्ति के लिए 100 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाने की योजना है, ताकि लोगों को जलापूर्ति का कनेक्शन दिया जा सके। इस योजना पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है।
विज्ञापन

अभी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से जलापूर्ति की व्यवस्था है, उसके मुताबिक एक ओवर हेड टैंक बना है। तीन नलकूप स्थापित हैं। इसके जरिए जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन कई मोहल्ले ऐसे है, जहां जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। इसमें मड़या सहित कई बस्तियां शामिल हैं। खासकर जो नई बस्तियां है, वहां जलापूर्ति का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लोगों को हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। चूंकि यह जिला इंसेफेलाइटिस के दृष्टिकोण से संवेदनशील है, ऐसे में प्रदूषित पानी के सेवन से बीमारियों की आशंका बनी रहती है। प्रस्तावित पेयजल योजना से पेयजल से वंचित बस्तियों में जलापूर्ति की व्यवस्था हो जाएगी। इस संबंध में जल निगम के अधिशाषी अभियंता बीपी सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखकर पेयजल की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंजूरी मिलते ही जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed