फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prathamik shikshak sangh elction

आजम ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद उपाध्यक्ष बने

Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
prathamik shikshak sangh elction
सेमरियावां में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई के निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधि? - फोटो : KHALILABAD
आजम ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन

सेमरियावां में प्राथमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सेमरियावां का त्रिवर्षीय शिक्षक अधिवेशन व संगठन का चुनाव शनिवार को जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में हुआ। जिसमें आजम खां ब्लॉक अध्यक्ष और विनोद यादव उपाध्यक्ष चुने गए।

चुनाव अधिकारी विजयनाथ यादव और पर्यवेक्षक बृजभूषण ने बताया कि ब्लॉक इकाई चुनाव के लिए पांच पदों पर नामांकन होना था। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए मो आजम, मंत्री पद के लिए शोएब अख्तर, कोषाध्यक्ष पद के रामनिवास, उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद यादव और संयुक्त मंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार वरुण ने नामांकन किया। इन पदों पर अन्य प्रत्याशी न होने के चलते इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संरक्षक गंगा प्रसाद यादव व जफीर अली ने अलग-अलग पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन सहित लंबित शिक्षक समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। मांगें जब तक पूरी न होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा अभी तक टैबलेट उपलब्ध नहीं कराया गया। जबरदस्ती शिक्षकों को फीडिंग के नाम पर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस दौरान इबारत अली सिद्दीकी, केसी सिंह, अरुण यादव, अभिनव प्रताप सिंह, बलवंत चौधरी, मुख्तार आलम, मनोज कुमार अनिल, असरारुल हक, बैरागी, राज मुनि, हिमांशु पांडेय, मुख्तार आलम सिद्दीकी, इम्तियाज अहमद, अब्दुर्रहमान, सुहेल अहमद, राम निहोर, जुबेर अहमद, शिव चरण गुप्ता, फूलचंद, अश्विनी कुमार, पशुपति नारायण, माला श्रीवास्तव, संजय, अब्दुर्रहमान, कमाल अहमद, नुरुल हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed