{"_id":"6197d81e34d63f64d365ee88","slug":"prakash-parv-celebrated-khalilabad-news-gkp41692721","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक देव का मनाया गया प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक देव का मनाया गया प्रकाशोत्सव
विज्ञापन
गुरूद्वारा खलीलाबाद में गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर भजन गाते बच्चे।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक देव का मनाया गया प्रकाशोत्सव
खलीलाबाद स्थित गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन के साथ अरदास का कार्यक्रम हुआ
देर शाम तक गुरु का चलता रहा अटूट लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी खलीलाबाद में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और अरदास आदि का कार्यक्रम हुआ।
गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि सिख धर्म के प्रथम गुरुनानक देव जी कण-कण, जन-जन में व्याप्त हैं। भारत के अलावा अन्य देशों में धर्म का उपदेश देकर मार्ग दर्शन किया। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का जन्म लाहौर के ननकाना साहब में हुआ था। गुरु नानक देव ने पूरे विश्व में भ्रमण कर समाज सुधारक और शांति का उपदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने अपने साथ दो शिष्य बाला और मरदाना के साथ भाईचारे का संदेश दिया।
इसके बाद मानक सिंह ने अपने सबद रोशनियां दीं पालकी दा बुआ खोल रहे चमक-चमक के तारे नानक नानक बोल रहे। इकप्रीत कौर ने भैन नानकी सिरे खदोंदी जम दा सिरजन हारा प्रस्तुत किया। ग्रंथी जोगिंदर सिंह ने अपने शबद सतगुरु नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानन होवा और गुरु घर की सेविका बलवंत कौर ने कल तारण गुरु नानक आया सुनकर भक्तिमय कर दिया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान सरदार प्रीतपाल सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह, शंकी सिंह, रवनीत सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, मदन सिंह, परमजीत कौर, रणजीत कौर, कमलजीत कौर, रविंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे।