{"_id":"699df7c0950637295b05c749","slug":"pradhans-authority-seized-if-irregularities-are-found-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146575-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनियमितता मिलने पर प्रधान का अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनियमितता मिलने पर प्रधान का अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के तेनुहारी सोयम गांव में 21 लाख की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। टीम की जांच में बिना कार्य कराए भुगतान लिए जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
साथ ही तीनों से रकम की वसूली कर ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने का आदेश पारित किया है। इसके साथ ही सभी पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। तेनुहारी सोयम गांव के सत्य प्रकाश पुत्र लोकनाथ तिवारी ने 21 जुलाई 2025 को डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि गांव में बिना कार्य कराए ही भुगतान ले लिया गया है। इसके बाद डीएम ने विकास कार्य की जांच के लिए 22 जुलाई 2025 को टीम का गठन किया।
इसमें उपायुक्त श्रम रोजगार एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नामित किया गया है। टीम ने 11 सितंबर 2025 को गांव में विकास कार्यों की जांच की, जिसमें बिना कार्य कराए भुगतान का मामला सामने आया। जांच के दौरान अवर अभियंता भूमि संरक्षण विभाग वेद प्रकाश वर्मा, शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश, ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद पांच दिसंबर को पत्र जारी कर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रधान ने 22 जनवरी को अपना स्पष्टीकरण सौंपा जो संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
डीएम ने ग्राम प्रधान रीता देवी का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी कुणाल सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
0000000000
इन मामलों में वित्तीय अनियमितता उजागर
तेनुहारी सोयम गांव में रमेश तिवारी का जाॅब कार्ड नंबर 156 है, जिनका मस्टर रोल संख्या 1956 है। 26 अप्रैल 2022 से 11 मई 2022 निर्गत है। उनके खाते में 16 दिन की धनराशि 3408 रुपये भेजी गई है। जबकि उमेश तिवारी के नाम से उक्त कार्य पर कोई मस्टर रोल जारी नहीं हुआ है। इसी तरह से तीनों मनरेगा परियोजनाओं में अनियमितता मिली है। जिसमें महुडाड़ सरहद से तेनुहारी दोयम की पुलिया तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पटाई कार्य, सरकारी ट्यूबवेल से विजय के खेत तक सड़क की पटरी पर मिट्टी कार्य, जूनियर हाई स्कूल से तेनुहारी शरहद तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पटाई कार्य शामिल है। इसी तरह से सांसद निधि से सुभाष के घर से नक्का के घर तक इंटरलाॅकिंग कार्य कराया गया है। स्थलीय सत्यापन में सांसद निधि के कार्य पर दुबारा कार्य दिखाया गया है। जिसमें तीन लाख 94 हजार रुपये की हेराफेरी की गई। इन सब परियोजनाओं पर कुल 21,09,340 लाख रुपये का वित्तीय मामला उजागर हुआ है।
0000000000000
सेमरियावां ब्लॉक के तेनुहारी सोयम गांव में बिना कार्य कराए भुगतान का मामला जांच में उजागर हुआ है। प्रधान का वित्तीय अधिकारी सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
-आलोक कुमार, डीएम