{"_id":"615f2c868ebc3e6296746770","slug":"pradhan-trained-khalilabad-news-gkp412098674","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने गांव के विकास के तरीके सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने गांव के विकास के तरीके सीखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों ने गांव के विकास के तरीके सीखे
सेमरियावां ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान का दूसरे बैच का एक दिवसीय प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित आरजीएसए योजना अंतर्गत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के द्वितीय बैच का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में हुआ। गांव के विकास कार्यों के तरीकों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में उसरा शहीद, कानपारा, पैली खास, बूधाकला न्याय पंचायत के प्रधान ने प्रतिभाग किया। इस दौरान में राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक दीनानाथ गुप्ता ने ग्राम प्रधानों के दायित्वों, ग्राम पंचायत की बैठक, पंचायत की समितियों की जानकारी दी। प्रशिक्षक कामाक्षी मणि त्रिपाठी व जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर डीपीआरसी के सह प्रबंधक राकेश रंजन ने प्रधानों को ग्राम पंचायत के विकास की योजनाओं व विकास कार्यों के तरीका बताया। इस दौरान प्रधान इनामुल्लाह, हबीबुर्रहमान, राजेंद्र प्रताप, मो तैयब, राम सुरेश, राम सागर, राज कुमार, मोहम्मद हुसैन, मकसूद अहमद, मो शफीक, अदील अहमद, इल्ताफुर्रहमान.फैयाज अहमद, योगेंद्र नाथ, वृजभान, दूधनाथ, अशोक कुमार, शिवराम, राम अनुज, महमूद, रामजी चौधरी आदि रहे।