{"_id":"60f31c378ebc3e6d3c57b542","slug":"pradhan-husband-beaten-khalilabad-news-gkp402242127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में थाना गेट के बाहर प्रधान के पति की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में थाना गेट के बाहर प्रधान के पति की पिटाई
विज्ञापन

परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के बिगरा अव्वल निवासी कुछ लोगों ने थाने पर शिकायत लेकर आए प्रधान के पति की थाना परिसर के बाहर ही लात-घूसों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रधान पति को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और दौड़ाकर कुछ आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पांच आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया।
बिगरा अव्वल में शुक्रवार की शाम चार बजे किसी रंजिश को लेकर कुछ युवक आपस में भिड़ गए थे। गांव निवासी शाहबाज अहमद की शिकायत पर पुलिस ने इफ्तेखार हमद, नौशाद अहमद, मोहम्मद असद उर्फ गोलू निवासी ग्राम बिगरा अव्वल के विरुद्ध एनसीआर दर्ज किया। इसके साथ ही पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां भेज दिया। शाम को दूसरे पक्ष से प्रधान पति एजाज अहमद उर्फ राजू निवासी ग्राम बिगरा अव्वल शिकायती पत्र लेकर थाने पर पहुंचे। इसमें शिकायत की कि उनके घर की दो बच्चियां स्नातक की परीक्षा देकर बेटे के साथ घर आ रही थीं, इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने अभद्रता की और उन्हें अपशब्द कहा। एसओ विनय पाठक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर उन्हें अगले दिन थाने पर आने को कहा। प्रधान के पति एजाज अहमद उर्फ राजू थाना परिसर से बाहर निकले। आरोप है कि दूसरे पक्ष के शहबाज अहमद, असलूब अहमद, जीशान अहमद, मतलूब अहमद आदि निवासी बिगरा अव्वल बाहर पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने प्रधान पति की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने शोर सुना तो सक्रियता दिखाते हुए एसओ समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने प्रधान के पति को आरोपियों के चंगुल से बचाया और दौड़ाकर कुछ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में प्रधान पति एजाज अहमद उर्फ राजू की तहरीर पर 11 लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने शहबाज अहमद, असलूब अहमद, जीशान अहमद, मतलूब अहमद, और सरफराज अहमद को जेल भेज दिया।