फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power supply system based on bamboo stick

संत कबीर नगर: बांस-बल्ली पर टिकी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sat, 18 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Power supply system based on bamboo stick
age No : 7छौटी सरौली के पास बास बल्ली के सहारे हो रही बिजली की सप्लाई।संवाद
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिगड़ रही आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

नई बस्तियों और सीमा विस्तारित क्षेत्र में बढ़ी समस्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में नई कॉलोनियाें बस रही हैं। नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है, लेकिन नई कॉलोनियों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। तेज हवा के चलते तार टूट कर गिर जाते हैं। फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है, लेकिन विद्युत निगम सिर्फ योजना बनाने तक सीमित है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख पहुंच गई है। इसमें सीमा विस्तार में शामिल हुए 16 गांव भी शामिल हैं। शहर में कई नई कालोनियां बस गई हैं। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां पर बांस-बल्ली के सहारे आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही तेज हवा चलने से आए दिन तार आपस में टकराकर टूट जा रहे हैं और आपूर्ति बाधित हो जा रही है। इसे ठीक करने में कई-कई घंटे लग जा रहे हैं। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार की स्थिति मडया, छोटी सरौली, बड़ी सरौली, बनियाबारी, कसैला, गौसपुर आदि क्षेत्रों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती के निवासी प्रमोद कुमार, राधेश्याम, मनोज कुमार आदि ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत है। इसके वाबजूद बार-बार फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो जाती है। गर्मी में समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत दिव्य रंजन ने बताया कि नई बसी बस्तियों के साथ ही जहां पर भी बांस-बल्ली लगाकर आपूर्ति की जा रही है, वहां जल्द विद्युत खंभे लगवाए जाएंगे। इसके साथ विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed