फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply distureb

Sant Kabir Nagar News: बिजली से ठप रहा फैक्ट्रियों में उत्पादन, 50 करोड़ की क्षति होने का अनुमान

Tue, 23 May 2023 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
power supply distureb
संतकबीरनगर। आंधी- बारिश से औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से फैक्ट्रियों में कामकाज नहीं हुआ। इससे करीब 50 करोड़ की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। औद्योगिक क्षेत्र में कई पेड़ गिरने से बिजली के खंभे व तार टूट गए। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो पूरे दिन बिजली बहाल नहीं हो पाई। फैक्ट्रियों को चलाने के लिए मिल मालिक और कर्मचारी परेशान रहे। गोरखनाथ फामुर्लेशन फैक्ट्री के मालिक दीनदयाल चौधरी, फाई रिफायनी मिल के मालिक माखन, धागा फैक्टी मालिक नितिन जालान ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन बिजली नहीं होने से फैक्ट्री में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से लेकर एक्सईएन तक को कई बार फोन किया, लेकिन बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियां बिजली नहीं होने की वजह से बंद रही। इसकी वजह से करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ। यदि बिजली निगम का यहीं रवैया रहा तो औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित करने वालों को काफी क्षति उठानी पड़ेगी। इस मुद्दे को उद्योग बंधु की बैठक में भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन दिव्य रंजन ने बताया औद्योगिक क्षेत्र में चक्रवात में कई पेड़ पोल और तार पर गिर गए है। इसकी वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। देर रात आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed