{"_id":"64a84fba44101995600c5c56","slug":"power-supply-disturb-khalilabad-news-c-7-1-232260-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोस्टिंग व फाल्ट दुरुस्त करने के खेल में बखिरा की बिजली 12 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोस्टिंग व फाल्ट दुरुस्त करने के खेल में बखिरा की बिजली 12 घंटे रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। एक सप्ताह से बखिरा कस्बे के लोग बिजली किल्लत से जूझ रहे हैं। बार-बार फाल्ट व रोस्टिंग के खेल में कस्बेवासी सुचारु बिजली से वंचित हो रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 12 घंटे तक कस्बे में बिजली आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को भी नगर पंचायत बखिरा की बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे से गुल रही। जेई रामकरन ने बताया कुछ काम चल रहा है, शाम तक आपूर्ति बहाल होगी। इससे नगर पंचायत की घनी आबादी वाले बखिरा, अमरडोभा, लेडुआ-महुआ, तरकुलवा क्षेत्र की पचास हजार से अधिक की आबादी उमस भरी गर्मी से परेशान रही।
लोगों का कहना है कि दो दशक पुराने तारों के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। इसके कारण जर्जर तार बार-बार टूटकर गिर रहे हैं। एक सप्ताह से अमूमन प्रतिदिन कहीं न कहीं तार टूटने की स्थिति बनी हुई है। इन जर्जर तारों की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। कस्बे के ठाकुरद्वारा तिराहे पर जर्जर लोहे के पोल व तारों के सहारे आपूर्ति देने से अक्सर इस खंभे से तार टूटकर गिरते रहते हैं। बिजली नहीं मिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बिजली निगम की लापरवाही की वजह से भी बिजली आपूर्ति होने के बावजूद लोग गर्मी में उबल रहे हैं। क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार, रणंजय सिंह, दीपू सिंह, सतीश, महेंद्र, वीरेंद्र, प्रभाकर ने बताया कि सुबह बिजली आने के बाद अक्सर बिजली के तारों का टूटकर गिरना आम बात हो गई है। ऐसे में बिजली की आपूर्ति से उपभोक्ता वंचित रहते हैं। इसी बीच दो बजे दोपहर तक लाइन नहीं बन पाने पर शाम को छह बजे तक रोस्टिंग हो जाती है।
ऐसे में अमूमन लोगों को रोजाना छह से सात बजे के बाद ही बिजली मिल पाती है। लोगों ने बताया कि जिम्मेदार फोन कॉल रिसीव नहीं करते हैं। अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि रोस्टिंग के समय पर ही बिजली आपूर्ति बंद रहती है। बारिश का मौसम है, जिसके कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है। वैसे बेवजह शट डाउन लेने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।