फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: ओवरलोडिंग की मार, सारे प्रयास हो रहे बेकार

Mon, 19 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
बैंक चौराहे के पास बिजली के लोकल फाल्ट को बनाते बिजलीकर्मी।संवाद
संतकबीरनगर। बिजली कटौती ने जहां लोगों का बेहाल कर रखा है, वहीं सुचारू बिजली आपूर्ति किए जाने के विद्युत निगम के सारे प्रयास फेल नजर आ रहे हैं। गर्म हो रहे ट्रांसफाॅर्मर को ठंड करने के लिए पानी की बौछार मारने के बाद भी ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। इसके चलते बार-बार बिजली कट रही है। साथ ही लोवोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके कारण लोगों के सामने पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ईदगिर्द बना हुुआ है। तपिश बढ़ने से बिजली की आपूर्ति पर असर पड़ा है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन 15 से 16 घंटे बिजली मिल पा रही है। इसकी वजह यह है कि ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो जा रहे हैं, जिससे आपूर्ति बार- बार बाधित हो रही है। हाइडिल में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग के कारण रविवार को इतना गर्म हो गया कि तो कर्मियों को उसे ठंडा करने के लिए कई बार पानी की बौछार मारकर ठंडा करने का प्रयास किया गया, सोमवार को भी कई बार ट्रांसफाॅर्मर गर्म हुआ। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके साथ ही बगहिया फीडर, बघौली, मगहर कताई मिल फीडर भी ओवरलोड हो रहे हैं। शासन की सख्ती के बाद बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी आपूर्ति को पटरी पर लाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी बदतर है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 10 से 12 घंटे की कटौती की जा रही है, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को जूझना पड़ रहा है। पंखा, कूलर और बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बन गए हैं। लोगों के घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं, जिससे पानी का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000
लो-वोल्टेज की समस्या ने बढ़ाई मुसीबत
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली आने पर पंखा, कूलर रेंगते हुए चलते हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ओवरलोडिंग की समस्या के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। उपभोक्ता रमेश कुमार, दशरथ यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बिजली की कटौती से काफी दिक्कत हो रही है। सुबह के समय पानी का संकट खड़ा हो रहा है तो दिन में उमस भरी गर्मी में घर में रहना मुश्किल हो रहा है।

000000000000000000000000
बिजली आपूर्ति व्यवस्था सही तरीके से चले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी अधिक है, इसके कारण ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो रहे हैं, जिससे दिक्कत आ रही है। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मियों को लगाया गया है।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed