फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से जीना हुआ मुहाल, आधे-आधे घंटे में ठप हो रही आपूर्ति

Sun, 18 Jun 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
विद्युत सब स्टेशन खलीलाबाद में दस एमबीए ट्रांसफार्मर पर पानी मार कर कर रहे ठंडा।संवाद
संतकबीरनगर। तपिश के बीच भीषण गर्मी में खलीलाबाद शहर में रात में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कभी एक घंटे तो कभी आधे घंटे में बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं। लगातार हो रही कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। हद तो यह है कि ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर हांफ रहे हैं। विद्युतकर्मी उन पर पानी डालकर ठंडा कर रहे हैं, इसके बाद भी राहत नहीं मिल रही है। क्षमता से अधिक लोड ट्रांसफाॅर्मर नहीं उठा पा रहे हैं। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का है जहां महज आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। खलीलाबाद कस्बे के बरदहिया क्षेत्र में रात्रि 12 बजे से बिजली गुल रही और पूरी रात बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

वर्तमान में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हैं। बिजली से लोगों ने राहत की उम्मीद लगाई थी, लेकिन बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेतहाशा कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

इसके कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में रात जाग कर बितानी पड़ रही। सुबह हुई तो लोगों को उम्मीद थी कि बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आई। ऐसे में सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों को स्नान करने से लेकर अन्य कार्य के लिए पानी के लिए भटकना पड़ा। करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन बार-बार बिजली की आवाजाही बनी रही। ऐसी ही स्थिति बघौली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी रही। बिजली की भीषण कटौती से लोग घरों में परेशान रहे। पंखा, कूलर और बिजली से चलने वाले उपकरण शो-पीस बनकर रह गए हैं। हालांकि करीब दस घंटे बाद सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
पानी डालकर ठंडा किया जा रहा ट्रांसफाॅर्मर
हाइडिल में लगा 10 एमवीए का मुख्य ट्रांसफार्मर रविवार को काफी गर्म हो गया। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक न जाएं या उनमें कोई और दिक्कत न आ जाए इसे देखते हुए ट्रांसफाॅर्मर को ठंडा करने के लिए कर्मचारी पानी की फुहार डाल रहे हैं। काफी देर तक पानी की फुुहार डालने के बाद जब ट्रांसफाॅर्मर कुछ ठंडा हुआ तो बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन अब भी ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफाॅर्मर बार-बार गर्म हो जा रहा है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।
000000000000000000000000000000000
जर्जर तार व कम क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर नहीं झेल पा रहे लोड
बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जबकि कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मर पर भीषण गर्मी में लोड बढ़ गया है। ऐसे में जर्जर तार व ट्रांसफाॅर्मर लोड नहीं झेल पा रहे हैं। इसके कारण बार- बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। स्थिति यह है कि एक घंटे भी ठीक से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही और बिजली उपकरणों की बेहतरी के लिए आपूर्ति ठप करनी पड़ रही है। यह स्थिति शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनी हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। साथ ही बार-बार बिजली ट्रिप कर जा रही है।
0000000000000000000000000000000
निगम का यह है शेड्यूल
ग्रामीण इलाके में 18 घंटे, नगर पंचायत क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे, तहसील मुख्यालय पर साढ़े 21 घंटे, जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है। यही हाल नगर पंचायतों व तहसील मुख्यालयों का भी है। जिला मुख्यालय पर भी 15 से 16 घंटे बिजली मिल रही है, वह भी कई शिफ्टों में। लोकल फाल्ट की समस्या अलग से बनी हुई है।
0000000000000000000000000000000
भीषण गर्मी में बिजली की कटौती मुसीबत बन गई है। कई- कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके कारण पंखा, कूलर बेकार हो गए हैं। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
-राम नरायन, उपभोक्ता
0000000000000000000000000
तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही कटौती भी बढ़ गई है। ओवरलोडिंग के चलते तार टूटकर गिर रहे हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रात्रिकालीन कटौती से रात जागकर बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।
-दिलीप कुमार, उपभोक्ता
0000000000000000000000000000
बिजली की आवाजाही बनी हुई है। बिजली निगम ने पूर्व में तैयारी नहीं की, जिसके कारण यह समस्या खड़ी हो रही है। बिजली न रहने से पानी का संकट खड़ा हो रहा है। यहां शासन का निर्देश भी बेअसर है।
-विकास गुप्ता, उपभोक्ता
0000000000000000000000000
शासन ने बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। बार-बार बिजली गुल हो रही है। लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

-पंकज जायसवाल, उपभोक्ता
000000000000000000000000000000000000
तापमान बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर गर्म हो रहे हैं, और बिजली के तार भी टूटकर गिर जा रहे हैं। इसके कारण समस्या आ रही है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति दी जाए। मौसम कुछ ठंडा होगा तो शायद समस्या से कुछ राहत मिल सके।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed