{"_id":"646e457e192f7262d80260b4","slug":"power-supply-disturb-khalilabad-news-c-7-1-180070-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र की बिजली नहीं हुई बहाल, फैक्टरियों में ठप पड़ा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र की बिजली नहीं हुई बहाल, फैक्टरियों में ठप पड़ा कामकाज
Wed, 24 May 2023 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आंधी- बारिश से ध्वस्त हुई औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की बिजली आपूर्ति दो दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से करीब 100 फैक्टरियों में उत्पादन ठप पड़ा है। इससे करीब 100 करोड़ की क्षति होने का अनुमान है। दूसरी तरफ दो दिनों से करीब 5,000 मजदूरों को रोजगार नहीं मिला।
सोमवार की देर रात आंधी-बारिश से औद्योगिक क्षेत्र में काफी संख्या में पेड़ गिर गए। पेड़ बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर पर गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली निगम दो दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया। कबीर आयल मिल के मालिक गौरव जायसवाल, गोरखनाथ फामुर्लेशन फैक्ट्री के मालिक दीनदयाल चौधरी, फाई रिफायनी मिल के मालिक माखन, धागा फैक्ट्री मालिक नितिन जालान, नागंलिया दाल मिल के मालिक अरुण गोयल, शिव शक्ति थर्मा के मालिक अमन अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात ढाई बजे से बिजली गुल है। बुधवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। दो दिनों से बिजली नहीं होने से फैक्ट्री में कामकाज ठप पड़ा है। मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। यदि यही हाल रहा तो फैक्टरियों को संचालित करने में काफी दिक्कतें आएंगी।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठकों में करीब एक साल से कहा जा रहा है कि सड़कों के किनारे के पेड़ों को कटवा दिया जाए, लेकिन न तो यूपीसीडा ध्यान दे रहा है और न ही बिजली निगम। आंधी- बारिश में पेड़ गिरने से हर बार फैक्टरियों की बाउंडरीवाल गिर जाती है, और बिजली के खंभे, तार टूट जाते हैं, लेकिन इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। बिजली निगम की लापरवाही की वजह से दो दिनों से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसकी वजह से औद्योगिक क्षेत्र में करीब 100 फैक्टरियों में कामकाज नहीं हुआ। इसकी वजह से दो दिनों में करीब 100 करोड़ की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
एक्सईएन दिव्य रंजन ने बताया औद्योगिक क्षेत्र में चक्रवात में काफी संख्या मं पेड़ पोल और तार पर गिर जाने से दिक्कत आई है। रात दिन कर्मी गड़बडी ठीक करने में लगे हुए हैं। देर रात आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
-- -- -- -
आंधी- बारिश से जिले में कई जगह पोल-तार टूट गए थे। इसमें औद्योगिक क्षेत्र में काफी संख्या में पेड़ गिरने से पोल, तार और ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। बड़ी गड़बड़ी होने से बिजली आपूर्ति समय से नहीं हो पाई। वैसे अलग-अलग जगहों से जेई और कर्मी बुलाए गए हैं। सभी गड़बडी ठीक कराने में जुटे हुए हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
- डीके लाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत
-- -- -- -
औद्योगिक क्षेत्र की बिजली समस्या संज्ञान में है। अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन से वार्ता की गई है। दोनों अधिकारियों ने बताया गया है कि पेड़ अधिक संख्या में गिरने से खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर टूट गए हैं। इसकी वजह से गड़बड़ी दूर करने में समय से लग रहा है। देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने की बात बताए है।
- संदीप कुमार, डीएम