फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे से मेंहदावल कस्बे को नहीं मिली बिजली

Wed, 24 May 2023 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
मेंहदावल। उमस भरी गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर दगा दे रहे हैं। इसके कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मेंहदावल कस्बे में दो ट्रांसफाॅर्मर जलने से 24 घंटे से 15 हजार की आबादी अंधेरे में है, लेकिन विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के अधिकारियों के जरिये ट्रांसफाॅर्मर बदलने की अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसको लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत में मंगलवार की शाम पश्चिम टोला तथा मिश्रौलिया का ट्रांसफाॅर्मर जलने से करीब 15000 की आबादी अंधेरे में डूब गई। तेज धूप व उमस भरी गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर अब दगा दे रहे हैं, लेकिन विद्युत वितरण खंड के पास जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की कोई व्यवस्था नहीं है। बीमापार चौराहे पर लगे ट्रांसफाॅर्मर की खराबी के कारण उत्तर पट्टी सीयर, बीमापार, राजाबारी, सुवरहवा समेत कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता एडवोकेट आकाश शाही, दिवाकर सिंह, राकेश रावत, अशोक सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रहरी, शिवम अग्रहरि, पप्पू सिंह आदि ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण नायक टोला वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है। यही हाल अन्य स्थानों पर जले ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े वार्ड व गांव का है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी ट्रांसफाॅर्मर बदलने की व्यवस्था अब तक नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा जले ट्रांसफाॅर्मर को बदलने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed