फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power seize

डीएम ने की बडी कार्रवाई

Fri, 26 Jun 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
power seize
डीएम ने दरियाबाद की प्रधान को पद से हटाया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम ने सेमरियावा विकास खंड के दरियाबाद गांव की प्रधान को पद से हटा दिया है। प्रधान के दायित्वों के निर्वहन एवं कर्तव्यों के पालन के लिए अलग से कार्रवाई की जाएगी। दरियाबाद की प्रधान सायमा फत्ता बहरीन में रही हैं। उनकी जगह पर उनके पति और तीन अन्य लोगों के जरिए ग्राम पंचायत का कार्य कराया जा रहा है। ऐसे आरोप में 28 मई को दुधारा पुलिस ने प्रधान के पति समेत चार लोगों पर जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया था। उधर, डीपीआरओ की रिपोर्ट के बाद डीएम ने प्रधान का पॉवर सीज करते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया था। अंतिम जांच अधिकारी डीडीओ आरआर मिश्र की जांच में भी प्रधान दोषी पाई गई। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि डीपीआरओ और डीडीओ की जांच में प्रधान सायमा फत्ता दोषी पाई गईं। जांच में पता चला प्रधान अपने पति के साथ कई माह से दिल्ली, मुंबई, बहरीन और सऊदी में रह रही हैं। बगैर सूचना के प्रधान ग्राम पंचायत से बाहर रहने की दोषी पाई गई हैं। ऐसी दशा में सायमा फत्ता को प्रधान पद से पदच्युत कर दिया गया है। प्रधान के दायित्व एवं कर्तव्य निर्वहन के लिए अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed