फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power distribution

Sant Kabir Nagar News: बिजली व्यवस्था शहर में एसी खींच रही बिजली, मंद पड़ रही पंखों की चाल

Sat, 15 Apr 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
power distribution
रेलवे स्टेशन रोड के पास खबर हुए ट्रांसफार्मर को सही करते हुए विद्युत संविदा कर्मी।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में कुल 27,000 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब 400 घरों में एसी लगी है। एसी चलने पर आसपास के उपभोक्ताओं के पंखों की चाल मंद पड़ जा रही है। इसके साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, और बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो जा रही है। शहर में ज्यादातर मोहल्लों में लोग स्टेबलाइजर लगाकर वोल्टेज बढ़ा रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की मुसीबत भी बढ़ गई है। लोग लो-बोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही, एसी का उपयोग भी बढ़ गया है। शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, आजाद चौक सहित विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एसी लगा रखा है। इनमें से अधिकतर लोगों ने कनेक्शन का लोड नहीं बढ़वाया है, जबकि एसी के लिए लोड बढ़वाना आवश्यक है।
विज्ञापन

बिजली निगम जब चेकिंग कर रहा है, तब लोड बढ़ाने के लिए दवाब बनाता है, लेकिन लोग खुद इसके लिए कदम नहीं उठा रहे हैं। बगैर लोड बढ़वाए एसी लगाने से आसपास के लोगों के पंखा, कूलर रेंग रहे हैं और उपभाेक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी सरौली निवासी प्रियंका से बात करने पर उनका दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि एसी शुरू होते ही पंखे की रफ्तार मंद पड़ जाती है। गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
000000000000000000000000000
लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट की भी है समस्या
शहर को तीन भागों में बांटकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कनेक्शन की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण लोवोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। बिजली निगम सिर्फ योजनाएं बनाने तक ही सीमित है।
000000000000000000000000000000000
टाउन तीन में लाइन लॉस अधिक
शहर में टाउन तीन में अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार, बरई टोला, नेदुला, छोटी सरौली, कलेक्ट्रेट का अधिकतर हिस्सा शामिल है, यहां लाइन लॉस की समस्या सबसे ज्यादा है। यहां पर जर्जर तारों को बदलने के साथ ही मीटर चेक किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिल सके।

0000000000000000000000000000000000000
शहर में लोवोल्टेज बड़ी समस्या है। स्टेबलाइजर लगाने के बाद भी पानी का मोटर नहीं चल पाता है। इसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
-प्रवीन कुमार- शहरवासी
000000000000000000000000000
लो वोल्टेज के कारण पंखे की चाल धीमी हो जा रही है। वोल्टज बढ़ाने के लिए स्टेबलाइजर लगाया, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल पा रही है।
-राज कुमार चौधरी
000000000000000000000000000
गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है लो वोल्टेज की समस्या गहराने लगी है। पंखे, कूलर मंद गति से चल रहे हैं। खासकर महिलाओं को इसके कारण काफी परेशानी हो रही है।
-सोनल, शहरवासी
00000000000000000000000000
गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी भी बढ़ गई है। मोटर नहीं चल पा रहा है, जिसके कारण पानी का संकट बना रहता है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-बिंदू देवी, शहरवासी
000000000000000000000000000000000000
शहर में जिन लोगों ने लोड बढ़ाने के लिए आवेदन किया है, उनका लोड बढ़ाया गया है। इसके साथ ही चेकिंग भी की जा रही है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा।
-दिव्य रंजन, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed