फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power corporation team

Sant Kabir Nagar News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 20 पर केस दर्ज

Wed, 24 May 2023 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
power corporation team
धनघटा। महुली क्षेत्र के जसोवर गांव में बुधवार को चेकिंग के दौरान बिजली निगम की टीम से कुछ लोगों ने विवाद कर लिया। आरोप है कि लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाला और बोलेरो को क्षतिग्रस्त करते हुए अपशब्द कहा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने देर शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो नामजद और 15-20 अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी प्रेम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय रामनरेश वर्मा का आरोप है कि वह बुधवार को जूनियर इंजीनियर अजय कुमार, जूनियर इंजीनियर चंद्र भूषण कुमार, उप निरीक्षक प्रभारी प्रवर्तन दल संतकबीरनगर राजगृह चौबे, जूनियर इंजीनियर विक्रांत सिंह के साथ संयुक्त रूप से विद्युत चोरी रोकथाम के संबंध में महुली क्षेत्र के जसोवर गांव में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल, ओमप्रकाश और 15-20 अज्ञात लोग गोलबंद होकर आए और जानमाल की धमकी व गाली गलौज देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि लोग राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने लगे, जिससे सहकर्मी कार्य कर नहीं कर पाए। उक्त लोगों के उकसाने पर अज्ञात व्यक्ति ने अनुबंधित बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि उप खंड अधिकारी विद्युत क्षेत्र धनघटा प्रेमप्रकाश की तहरीर पर जसोवर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल, ओमप्रकाश और 15-20 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और बोलेरो क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed