{"_id":"649484e0127a62f57e0ed966","slug":"power-corporation-khalilabad-news-c-7-1-216674-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम की टीम को घेरे रखी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम की टीम को घेरे रखी महिलाएं
Thu, 22 Jun 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के तरयापार के गोपालपुर में विद्युत कर्मियों को घेरकर हंगामा करती महिलाएं।संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली क्षेत्र के गोपालपुर के पूरब टोला में चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम करीब डेढ़ घंटे महिलाओं के चंगुल में रही। इस दौरान काफी भीड़ जुट गई। भीड़ के गुस्से का शिकार बिजली निगम के कर्मी हुए। तमाम तरह के आरोप महिलाएं मढ़ रही थी। बिजली कर्मियों कों महिलाओं के चंगुल से छुड़ाने में पुलिस को कडी मशक्कत करनी पडी।
बिजली निगम की टीम बृहस्पतिवार को दिन में एक बजे के करीब गोपालपुर के पूरब टोला में पहुंची। बिजली निगम के कर्मी कुछ लोगों के कनेशन काटने लगे तो आस-पास की महिलाएं भड़क गई। महिलाएं शोर मचाते हुए हंगामा करने लगी तो लोगों की काफी भीड़ जुट गई। महिलाएं आरोप मढ़ने लगी कि बिजली कर्मी अवैध वसूली के चक्कर में किसी का कनेक्शन काटते है और रकम पा जाने पर किसी का जोड़ देते है। महिलाएं बिजली निगम की टीम को घेर कर रोक ली। जबकि एक कर्मी तो पोल पर ही करीब 30 मिनट तक टंगा रहा। जब पुलिस पहुंची तो महिलाएं पुलिस कर्मियों से भी बाताकहीं करने लगी। पुलिस काफी समझाई तो मानी। उसके बाद टीम बिजली निगम के कर्मियों को साथ ले जा पाई।