{"_id":"64a9a67a44fc25becd0df172","slug":"power-attack-in-death-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-60-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र कुरमौल गांव में शनिवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित के घर मातम मच गया। ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।
शनिवार की शाम करीब पांच पूनम पत्नी प्रदीप घर में मौजूद थी। गांव वालों का कहना है कि उनके मकान का फर्श अभी हाल ही में बना था। फर्श पर पानी भरा था। बिजली का तार टूट कर फर्श पर गिर गया। उसी समय पूनम पानी में चलकर घर से बाहर निकल रही थी और उसे करंट लगा गया। वह पानी में गिर गई। परिवार के लोगों की नजर जब टूटे तार और उस पर पड़ी तो बिजली काटकर उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई महिला की मौत से परिवार में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद पीड़ित के घर काफी लोग जुट गए। गांव का हर कोई घटना से दुखी था।