फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Potholes dot the Chureb-Bhatpar road, making travel difficult for commuters.

Sant Kabir Nagar News: चुरेब-भाटपार मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीराें का चलना मुश्किल

Tue, 27 Oct 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Potholes dot the Chureb-Bhatpar road, making travel difficult for commuters.
 चुरेब-भाटपार मार्ग-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांटे। चुरेब-भाटपार मार्ग की सूरत बदलने की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय लोगों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। कई साल से बदहाल इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को उम्मीद थी कि सड़क का निर्माण होने से समस्या दूर होगी लेकिन करीब एक माह पूर्व सड़क पर गिट्टी डालने के बाद निर्माण कार्य रोक दिए जाने से उनकी मुश्किलें बरकरार हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक चुरेब-भाटपार मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

काफी समय बाद सड़क निर्माण का काम शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें बदहाल सड़क से निजात मिलेगी लेकिन सड़क पर गिट्टी डालने के बाद काम बंद हो जाने से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिट्टी डालकर निर्माण कार्य रोक दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब निर्माण कार्य शुरू किया गया था, तो उम्मीद थी कि सड़क जल्द बनकर तैयार हो जाएगी लेकिन एक माह बीतने के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ा है।

लोगों ने संबंधित विभाग से चुरेब-भाटपार मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर पूरा कराने की मांग की है। क्षेत्र के दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, हनुमान शुक्ला, हरिशंकर शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, रमेश चंद्र पांडेय, राम प्रकाश मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, श्रीराम अग्रहरी आदि लोगों ने बताया सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed