महुली। नाथनगर-धनघटा मार्ग पर कुआनो नदी पर बने मुखलिसपुर पुल के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जो जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग काफी व्यस्त है और इसी रास्ते से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पुल के पास सड़क धंसने से बने गड्ढे के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। रात में गड्ढा दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
मुखलिसपुर निवासी अमित मोदनवाल, अमरेश द्विवेदी, अरुणेश द्विवेदी, संगम तिवारी, कुंभकर्ण सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। संवाद