फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   portal awearness

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों में दोनों पक्षों से करें पूछताछ

Fri, 23 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
portal awearness
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों को लेकर बैठक हुई, जिसमें 49 शिकायतों के पक्षकार भी शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए मामलों से संबंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों को मौके पर बुला कर दोनों पक्षों की बात को सुनते हुए तत्काल निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न मामलों में डीएम ने प्रकरण से संबंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरांत एसडीएम और तहसीलदार को परिणाम का फीड बैक लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

बैठक में पेंशन, आवास, जमीन की पैमाइश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, अवैध कब्जा, अन्त्योदय राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, रास्ता अवरूद्ध करने का मामला, नवीन परती पर अवैध कब्जा, गृह निर्माण कार्य में हस्तक्षेप, विद्युत निगम का वसूली नोटिस, प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय न मिलने आदि से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रकरणों में लेखपाल को कागजात के साथ बुलाकर प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया। इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, एसडीएम रमेश चंद्र, योगेश्वर सिह, डॉ. रविंद्र कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार खलीलाबाद डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed