फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news

Sant Kabir Nagar News: कपिश अग्रहरि बने व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष

Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
political news
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष कपीश अग्रहरि को गोलाबाजार में माला पहना
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कोर कमेटी की बैठक गोला बाजार में प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कपिश अग्रहरि को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल में कोई भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है। जो व्यक्ति व्यापारियों और संगठन के लिए उनके हितों के लिए काम करता है। ऐसे व्यक्ति को संगठन आगे बढ़ाते हुए नई जिम्मेदारी देने का कार्य करता है। इसी वजह से पिछला कार्यकाल पुष्कर चौधरी ने बहुत ही बखूबी से निर्वहन किया। उनके जरिये व्यापारी हितों के लिए किए गए कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए कपिश चंद्र अग्रहरि के नाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

मुझे आशा है कि कपिश चंद्र अग्रहरि संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेंगे और जिले में व्यापारियों के लिए संघर्ष करेंगे। जल्द ही नए सिरे से जिले के संगठन का विस्तार भी किया जाएगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि कपिश अग्रहरि के नेतृत्व में संगठन ऊंचाइयों पर जाएगा। जल्द ही नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री श्रीधर अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, अखिलेश्वर सिंह, शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, अजय पांडेय, अजय कुमार अग्रहरि, राममिलन जायसवाल, सतीश सिंह, पीयूष सिंह सैंथवार, मुरलीधर जायसवाल, दिलीप अग्रहरी, सुनील अग्रहरि, जफर अहमद, विनोद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed