फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news issue

Sant Kabir Nagar News: मतगणना से संबंधित रिकार्डिंग व मतपत्रों को सुरक्षित रखने का आदेश

Fri, 02 Jun 2023 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
political news issue
मगहर नगर पंचायत की वार्ड संख्या-12 की सदस्य प्रत्याशी ने दाखिल की है याचिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के वार्ड-12 संतकबीरनगर की सदस्य प्रत्याशी रहीं अंजू वर्मा ने घोषित चुनाव परिणाम को निरस्त कर पुनर्मतगणना कराकर उन्हें विजयी घोषित करने की याचिका जिला जज न्यायालय में दाखिल की है। जिस पर प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने मतगणना से संबंधित रिकार्डिंग व मतपत्रों को सुरक्षित रखने का आदेेश दिया है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत मगहर के संपन्न हुए चुनाव में वार्ड संख्या-12 संतकबीरनगर से अंजू वर्मा सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। 11 अप्रैल को मतदान हुआ, कुल 809 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी प्रत्याशियों के मतदान अभिकर्ता के सामने मतपेटिका सील की गई, जिसमें महिलाओं की संख्या-399 पुरुषों की संख्या-410 थी। अधिवक्ता का कहना है कि 13 अप्रैल को वार्ड नंबर-12 में मतों की गणना 825 से हुई और उसी के आधार पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंजू वर्मा ने आरोप लगाया कि जब चुनाव के दिन 809 मत पड़े तो कैसे 825 मतों की गणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने कोर्ट से पुनर्मतगणना 809 मतों की कराकर घोषित चुनाव परिणाम को निरस्त कर उन्हें सदस्य घोषित किए जाने की मांग की है। अंजू वर्मा की याचिका पर प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने मतगणना अधिकारी नगर पंचायत मगहर व डीएम को वार्ड संख्या-12 की मतगणना से संबंधित सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग व मतपत्रों को अग्रिम आदेश तक सुरक्षित रखे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed