फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   political news issue

Sant Kabir Nagar News: टिकट तय करेगा उम्मीदवार के जीत का गणित

Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
political news issue
मेंहदावल। निकाय चुनाव की घोषणा होते ही नेताओं में अपने-अपने राजनीतिक दलों से टिकट पाने की होड़ लग गई है। वैसे तो यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य महिला के कोटे में है, लेकिन महिला उम्मीदवारों के सहारे राजनीतिक विरासत हथियाने के लिए पति पसीना बहा रहे हैं। भाजपा व सपा में टिकट पाने वालों की भीड़ दिख रही है तो वही बसपा भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत सीमा का विस्तार हो चुका है। 16 ग्राम पंचायतें नगर पंचायत के सीमा विस्तार में शामिल हो चुकी हैं। इस बार नगर पंचायत में कुल 20 वार्ड बने हैं। मतदाताओं की संख्या भी बढ़कर 45,052 हो गई है।
विज्ञापन

उसी तरह उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद से लेकर सभासद तक के उम्मीदवार सत्ता दल से टिकट हथियाने के लिए बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा करने के साथ ही ताकतवर उम्मीदवारों की काट भी खोजते नजर आ रहे हैं। वैसे तो भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे एक नेता की बहू भी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि सभासद के लिए भी भाजपा का सिंबल पाने के लिए अब तक 60 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं समाजवादी पार्टी में छह लोगों के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने की चर्चा है। बसपा से भी उम्मीदवारी कई लोगों का सामने आ रहे हैं। उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक सत्ता पक्ष में देखने को मिल रही है। महिला सीट होने के बाद भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाले पति आवेदन तो पत्नी का करा रहे हैं, लेकिन टिकट की पैरवी व गणेश परिक्रमा स्वयं करते नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक दल भी टिकट बंटवारे से पहले हर पहलू पर विचार के साथ ही जिताऊ कैंडिडेट पर ही भरोसा जता रहे हैं। अब तो टिकट मिलने के बाद ही उम्मीदवार की जीत की गणित तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed