फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Polio vaccine not arrived booths

बूथों पर नहीं पहुंची पोलियो वैक्सीन 

Sun, 25 Sep 2016 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 25 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Polio vaccine not arrived booths
आशा कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण वैक्सीन नहीं निकल सकी। - फोटो : अमर उजाला
आशा कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पोलियो बूथों के वैक्सीन नहीं पहुंची। इस कारण रविवार को ‘बूथ दिवस’ के अवसर पर जिले में 0-5वर्ष तक के किसी भी बच्चे ने पोलियो ड्रॉप्स नहीं पी। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने खासी माथापच्ची की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सीएमओ ने इसकी सूचना शासन को दे दी है। 
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता खुद को राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 22 सितंबर से आंदोलनरत हैं। दो दिन से धरना 24 घंटे चल रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं ने पहले से ही बूथ दिवस’ के बहिष्कार की घोषणा रख रही थी। विरोध के कारण शनिवार को पोलियो वैक्सीन का वितरण नहीं हो सका था। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सीएमओ ने आशा कार्यकर्ता संघ के लोगों से वार्ता की और ‘बूथ दिवस’ चलाए जाने के लिए सहयोग मांगा, लेकिन आशा कार्यकर्ता मांग पूूरा होने तक पल्स पोलियो अभियान में से दूर रहने पर अड़ी रहीं। इसके बाद सीएमओ ने आशा संघ की प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष माया सिंह, संरक्षक बाल गोविंद सिंह व जिला महामंत्री सरोज यादव को जिलाधिकारी सुरेश कुमार से वार्ता कराने की पहल की।
विज्ञापन


 डीएम के साथ पदाधिकारियों की वार्ता हुई भी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सीएमओ व डॉक्टर आलोक सिन्हा सीएचसी खलीलाबाद पहुंचे और आशा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आशा कार्यकर्ता नहीं मानी। इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तो सीएमओ ने पुलिस के सहयोग से वैक्सीन निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर वापस लौटने को मजबूर हो गए।  सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। ऐसे में एएनएम के माध्यम से बूथ दिवस पर पोलियो ड्राप्स पिलवाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन बूथों पर वैक्सीन नहीं पहुंच पायी। इसकी सूचना शासन को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव करने वालों में मीरा चौधरी, राजदेई, रामराजी, गायत्री देवी, शोभा देवी, अंजू शर्मा, मिथलेश, सबाना खतून, चमेली देवी, शशिवाला, सरोज शर्मा, मीरा देवी, विनीता सिंह, मीरा देवी, शोभा देवी, चित्रकला, देवेंद्र पांडेय ,विमलेश यादव ,सत्य भामा पांडेय .अनीता, इलायची, लालमती ,राधिका देवी,गुडिया देवी,रंजना देवी,संगीत देवी,बिंदु, कन्यावती, गीता गुप्ता, इंद्रजीत कमल, जाहिदा खातून, ऊषा देवी, मनोरमा, पूनम देवी, द्रोपदी, मुन्नी देवी, मीना, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, विंद्रावती देवी, सुनीता सिंह, मीरा देवी, सुमित्रा देवी, लीलावती देवी, आरती देवी, कौशिल्या, कैलाशी देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, चंद्रभान, विजय बहादुर, शीला राय, पूनम राय, शांति प्रजापति, मीरा देवी, चंद्रकला, संजू प्रभा, विद्या देवी, कुसुमलता, रामकिशुन, लालमुन्नी देवी, विन्दू देवी, अनीता देवी, दुर्गावती देवी, सुषमा देवी, कौशिल्या देवी, निर्मला देवी, निशा,कान्ती देवी, संजना मिश्रा, अजय पांडेय, गायत्री भट्ट, सुमन पांडेय, मीरा चौधरी, डॉक्टर कमला सिंह, ऊषा शर्मा, सीमा चौधरी, अंजू चौधरी आदि उपस्थित रहीं।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed