फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Policemen who came to settle dispute were beaten up

Sant Kabir Nagar News: विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों की हुई पिटाई, दो गांवों के बीच तनातनी

Tue, 20 Jun 2023 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 03:04 PM IST
सार

घायल चंद्रशेखर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस चौकी काली जगदीशपुर में तैनात सिपाही प्रशांत त्रिपाठी, अरुण कुमार गौड़ मौके पर पहुंच गए। शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे।

विज्ञापन
Policemen who came to settle dispute were beaten up
संतकबीरनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में मंगलवार को विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। हमले में काली जगदीशपुर में तैनात दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर ईंट पत्थर चलाया। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायल जवानों से घटना क्रम की जानकारी लिया। पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में जुट गई। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, करीब बीस दिन पूर्व रेवटा गांव स्थित कुआनो नदी में स्नान के दौरान किसी बात को लेकर रेवटा निवासी चंद्रशेखर आदि और मोहरैया के रहने वाले कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद दो गांवों के युवकों के बीच तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को रेवटा गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र उदय क्षेत्र के काली जगदीशपुर में स्थित टेंट हाउस पर गद्दा बिस्तर पहुंचाने पहुंचा। इसी दौरान मोहैरया मोहल्ला के युवकों ने देखा। परिजनों को बुला लिया। आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष और युवकों ने चंद्रशेखर को पकड़ लिया। लाठी, डंडा, पाइप से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर किसी तरह खुद को बचाते हुए टेंट हाउस के अंदर चला गया। टेंट संचालक ने शटर डाउन करके चंद्रशेखर को सुरक्षित कर लिया। घायल चंद्रशेखर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस चौकी काली जगदीशपुर में तैनात सिपाही प्रशांत त्रिपाठी, अरुण कुमार गौड़ मौके पर पहुंच गए। शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे।


इसी दौरान हमलावर भड़क गए। पुलिस कर्मियों के ऊपर हमला कर दिया। उपद्रवियों के हमले से पुलिस कर्मी प्रशांत त्रिपाठी का सिर फट गया। जबकि दूसरे सिपाही अरुण कुमार गौड़ के शरीर मे कई जगह चोट लग गई। इस दौरान हमलावरों ने जमकर ईंट पत्थर भी चलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed