फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four SO chair snatched due to negligence, Mahuli SO got command of Dhanghata

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही में चार एसओ की छिनी कुर्सी, महुली एसओ को धनघटा की मिली कमान

Wed, 31 May 2023 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 04:50 PM IST
सार

डीसीआरबी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राम आशीष यादव को एसओ बेलहर बनाया गया। एसओ धर्मसिंहवा रहे अनिल कुमार को हटाते हुए मॉनीटरिंग सेल प्रभारी नियुक्त किया गया। इन्हें हटाने के पीछे वजह रही है कि बखिरा क्षेत्र एक मुकदमे की सही ढंग से विवेचना नहीं किए।

विज्ञापन
Four SO chair snatched due to negligence, Mahuli SO got command of Dhanghata
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को दस निरीक्षक और 24 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। स्थानांतरण की जद में आने से पांच एसओ प्रभावित हुए। इसमें सिर्फ महुली एसओ की कुर्सी बची और उन्हें धनघटा की कमान मिली, जबकि धर्मसिंहवा, बेलहर कला, दुधारा और धनघटा के एसओ की कुर्सी छिन गई।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर केडी सिंह को एसपी का रीडर बनाया है। एसओ धनघटा रहे जयवर्धन सिंह की वहां से हटा कर प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है। इन्हें हटाने के पीछे वजह है कि पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में लगातार तीन महीने से सबसे खराब प्रगति थी। जनता में इनका व्यवहार भी संतोषजनक नहीं था।
विज्ञापन


एसओ दुधारा रहे अनिल दूबे को हटाकर अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। इन्हें हटाने के पीछे वजह है कि गोकसी न रोक पाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसओ महुली रहे संतोष कुमार मिश्रा को वहां से हटाते हुए एसओ धनघटा बनाया गया है। वाचक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मिश्रा को दुधारा थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर क्राइम भगवान सिंह को एसओ महुली बनाया गया है। डीसीआरबी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राम आशीष यादव को एसओ बेलहर बनाया गया। एसओ धर्मसिंहवा रहे अनिल कुमार को हटाते हुए मॉनीटरिंग सेल प्रभारी नियुक्त किया गया। इन्हें हटाने के पीछे वजह रही है कि बखिरा क्षेत्र एक मुकदमे की सही ढंग से विवेचना नहीं किए। इसमें इन्हें बैड एंट्री मिल गई थी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है। इंस्पेक्टर धर्मेद्र सिंह को धर्मसिंहवा से हटाते हुए डीसीआरबी प्रभारी नियुक्त किया गया।

 

कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज रहे सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को धर्मसिंहवा का एसओ बनाया गया। एसओ बेलहर रहे अमित कुशवाहा को हटाते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना महुली में तैनाती दी गई है। इन्हें हटाने के पीछे वजह यह रही है कि विवेचना का निस्तारण कराने में रूचि नहीं ले रहे थे।

इसके अलावा अमर उजाला की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल में पाया गया कि गश्त और पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों पर इनका नियंत्रण ठीक ढंग से नहीं था, जिसकी वजह से पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए।
चौकी इंचार्ज जेल रहे उदय शंकर द्विवेदी को वहां से हटाते हुए औद्योगिकनगर चौकी इंचार्ज बनाया गया। शनिचरा बाबू चौकी इंचार्ज रहे रमेश यादव को वहां से हटाते हुए जेल चौकी प्रभारी बनाया गया।

कोतवाली में तैनात रहे एसआई राम वशिष्ठ को कालीजगदीशपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया। एसआई अभिमन्यु सिंह को कोतवाली से हटाते हुए शनिचरा बाबू चौकी इंचार्ज बनाया गया। महुली में तैनात रहे एसआई दद्दन राय को वहां से हटाते हुए नौलखा चौकी इंचार्ज बनाया गया। हरिहरपुर चौकी इंचार्ज रहे वीरेंद्र मिश्रा को पौली चौकी प्रभारी बनाया गया।

 

बेलहर कला में तैनात एसआई वृजमोहन सिंह को हरिहरपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। धर्मसिंहवा में तैनात रहे एसआई राम प्रवेश यादव को बौरब्यास चौकी प्रभारी बनाया गया। धनघटा थाने में तैनात रहे एसआई ओम प्रकाश यादव को तितौवा चौकी प्रभारी बनाया गया।

महुली थाने में तैनात रहे एसआई शैलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी लोहरैया बनाया गया। धर्मसिंहवा थाने में तैनात रहे राम सूरत प्रसाद को प्रभारी चौकी गौसपुर बनाया गया। बेलहर कला थाने में तैनात रहे एसआई अवधेश कुमार सिंह को बनकसिया चौकी प्रभारी बनाया गया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक दुधारा रहे लाल बिहारी निषाद को कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी बनाया गया। कालीजगदीश चौकी प्रभारी रहे हरिकेश भारती को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली बनाया गया। नौलखा चौकी प्रभारी राजेश कुमार दूबे को धनघटा भेजा गया। चौकी प्रभारी पौली धर्मेंद्र कुमार मिश्र को बेलहर कला थाने पर तैनाती दी गई।

एसआई अमित कुमार चतुर्वेदी को बौरब्यास चौकी से प्रभारी रीड सेल में तैनाती दी गई। गौसपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह को बेलहर कला पर तैनाती दी गई। लोहरैया चौकी इंचार्ज रहे चंद्र प्रकाश सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक दुधारा बनाया गया। चौकी प्रभारी तितौवा राजेश यादव को वहां से हटाते हुए धनघटा थाने पर भेजा गया। चौकी प्रभारी बनकसिया अजीत प्रताप सिंह को वहां से हटाते हुए धनघटा थाने पर तैनाती दी गई। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी श्यामदेव प्रसाद को कोतवाली भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed