फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police stopped teachers going to protest in Lucknow

Sant Kabir Nagar News: लखनऊ धरने में जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने रोका, घर में किए गए नजरबंद

Fri, 01 Dec 2023 05:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Dec 2023 05:28 PM IST
सार


जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की तानाशाही है। शिक्षक अपनी समस्याओं केा लेकर लखनऊ जा रहे थे। सरकार के मनमानी रवैये के खिलाफ विधान सभा का घेराव होना था, लेकिन पुलिस ने घर से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान शिक्षकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Police stopped teachers going to protest in Lucknow
घर में नजर बंद किए गए शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुरानी पेंशन और तदर्थ शिक्षकों की बहाली को लेकर लखनऊ विधान सभा का घेराव करने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने रोक दिया। उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया, जिससे शिक्षक लखनऊ नहीं जा पाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर विधान सभा का घेराव होना था। इसमें संतकबीनगर जिले से काफी संख्या में शिक्षक लखनऊ के लिए सुबह रवाना हुए। संघ के पदाधिकारियों पर पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष महेश राम के घर धनघटा में इकट्ठा हुए करीब 20 शिक्षकों को पुलिस ने वहीं पर रोक दिया। उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया।

जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की तानाशाही है। शिक्षक अपनी समस्याओं केा लेकर लखनऊ जा रहे थे। सरकार के मनमानी रवैये के खिलाफ विधान सभा का घेराव होना था, लेकिन पुलिस ने घर से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान शिक्षकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसी तरह से संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी को पुलिस ने बस्ती में रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed