फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police reached on information of conversion

धर्म परिवर्तन कराने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
police reached on information of conversion
धर्म परिवर्तन कराने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर के जब्तिया पुरवा में बुधवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकड़ लिया और मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर ले गई। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।
महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर के जब्तिया पुरवा निवासी एक शख्स के घर पर बुधवार को छह लोग निजी वाहन से पहुंचे। उस घर पर गांव की कुछ महिलाएं और पुरुष पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि ईसाई मिशन से जुड़े लोगों ने ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के बाद प्रार्थना शुरू कर दी। वाद्ययंत्र की धुन सुनाई देने लगी तो ग्रामीण चौंक गए। इसकी सूचना किसी ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और छह लोगों को हिरासत में लेकर चौक पर ले गए। पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोग केरल, गोरखपुर, बलिया और प्रयागराज के निवासी बताए गए। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर ईसाई धर्म से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में इस बात की पुष्टि नही हो सकी कि धर्म परिवर्तन के लिए वे लोग पहुंचे थे। जिस शख्स के घर लोग रुके थे, वह पूरे परिवार के साथ गोवा में रहता है। मिशन के लोग गोरखपुर किसी कार्य से आए थे। पुराना परिचय होने की वजह से मुलाकात करने पहुंचे थे। मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मुलाकात के लिए आए थे लोग
मुखलिसपुर के जब्तिया पुरवा निवासी पुष्पा देवी पत्नी प्रमोद सोनकर ने बताया कि वे लोग परिवार के साथ गोवा में करीब तीन वर्षों से रोजी-रोटी के लिए रहते हैं। पति प्रमोद पीओपी कार्य के ठेकेदार हैं। कार्य के सिलसिले में अक्सर केरल आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान ईसाई मिशन से जुड़े लोगों से परिचय हो गया। वे लोग धर्म परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि मुलाकात के लिए आए हुए थे, लेकिन पुलिस को गलत सूचना दी गई। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed