फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police personnel trained for VVIP security.

Sant Kabir Nagar News: पुलिसकर्मियों को वीवीआईपी सुरक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण

Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police personnel trained for VVIP security.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। वीवीआईपी और वीआईपी के जनपद भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बुधवार को पुलिस लाइंस में टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) कोर्स का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को वीवीआईपी/ वीआईपी के आगमन और भ्रमण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के बारे में भी जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दौरान समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी। प्रशिक्षण में मेहदावल, धनघटा, खलीलाबाद, बखिरा, महुली और बेलहर कला समेत विभिन्न थानों व शाखाओं से उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के समापन पर सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि वीआईपी और वीवीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए सभी स्तर पर सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed