फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police meeting in order

चुनाव में खलल डालने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे:एसपी

Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
police meeting in order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। इसमें निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तैयारियां पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। चुनाव में खलल डालने की आशंका वाले अराजक तत्वों को चिहिन्त कर निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की जरूरत जताई।
एसपी ने छोटी-छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने करने के लिए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अज्ञात अभियोगों के वर्क आउट, अवैध शराब बिक्री / निष्कर्षण, परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी,अपहरण के अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी नियंत्रण की हिदायत दी। जनसुनवाई पोर्टल / आईजीआएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने की बात कहीं। जनता के जरिये दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में कोई कोताही न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गो-तस्करी के अपराधों पर जीरो टालरेंस रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की बिक्री, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष रूप से सतर्क दृष्टि रखने की जरूरत जताई। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर अपराधियों तथा चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्रों के सत्यापन एवं शस्त्र जमा करने की कार्रवाई प्राथमिकता के तौर पर कराने क निर्देश दिया। हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हांकन, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं की सघन चेकिंग, आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed