फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police ki pathshala in sankabirnagar

मुसीबत में सूचना दें पुलिस करेगी मदद : एसपी

Fri, 18 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala in sankabirnagar
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में आनलाइन पुलिस की पाठशाला को एसपी डॉ कौस्तुभ ने संबोधित किया। संवाद न्? - फोटो : KHALILABAD
मुसीबत में सूचना दें पुलिस करेगी मदद : एसपी
विज्ञापन

सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को दी गई जानकारी
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बच्चों से किया संवाद, सवालों के दिए जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कानून का सम्मान करें, मुसीबत के वक्त सूचना दें तो पुलिस मदद को तत्पर रहेगी। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है। निडर होकर आत्मरक्षा के लिए बेटियां आगे आएं। ये बातें शुक्रवार को सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों के साथ आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से ऑनलाइन पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहीं।

एसपी ने कहा कि दुर्घटना से देर भली। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें। कॅरियर बनाने के लिए मेहनत से पढ़ाई करें और अपना भविष्य संवारें। ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में भागीदारी जरूर करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कोई भी गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। सही जानकारी देकर अपना अकाउंट बनाएं। उन्होंने महिला हेल्प लाइन, यातायात नियमों समेत सोशल मीडिया के सही प्रयोग के लिए साइबर क्राइम से जुड़ीं बातें बताईं। एसपी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से अनेक सुविधाएं दी गई हैं। खासकर यातायात नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग जरूरी है। बाइक पर पीछे बैठने वाले लोग भी हेलमेट का इस्तेमाल करें। तेज गति से और नशे में वाहन कत्तई न चलाएं। कोरोना संक्रमण काल में नियमों का पालन करके खुद का बचाव करें और दूसरों को भी बचाएं। इस दौरान कक्षा 10 की छात्रा आफरीन और गरिमा यादव ने घटना होने पर कैसे मदद मांगे के बारे में सवाल किया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि अगर कोई घटना होती है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 नंबर, 108 नंबर, 181 नंबर आदि पर दे सकती हैं। पुलिस पूरा सहयोग करेगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन पुलिस की पाठशाला में बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। इसे जीवन में उतारें और दूसरों को भी बताएं। इस दौरान करीब 22 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पाठशाला से जुडे़ रहे। इसमें शिक्षक संजीत राय, संजय जायसवाल, इश्तियाक अहमद, आशुतोष पांडेय, साक्षी, आतिफ, अलंकृता, रोहन, श्रेया चतुर्वेदी, विपिन यादव, नीतू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed